जम्मू उत्तर विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मंत्री अजय सढ़ोत्रा। स्रोत, आयोजक
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव अजय कुमार सढोत्रा ने कहा, भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की सांविधानिक और राजनीतिक स्थिति को एकतरफा बदलकर लोगों के अधिकारों का हनन किया है। वीरवार को सढोत्रा विकास कॉलोनी वार्ड-59 में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, अगस्त 2019 में केंद्र सरकार के फैसलों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों से वंचित कर दिया गया। अनुच्छेद 370 और 35-ए को निरस्त करने तथा उसके बाद राज्य के पुनर्गठन ने जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। प्रदेश को पूर्ण राज्य बनाने की जरूरत है। ब्यूरो