फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दरबार मूव शुरू करने की मांग पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। दरबार मूव की बहाली के लिए शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। अंबफला, रिहाड़ी चुंगी, सरवाल, जानीपुर, सुभाष नगर, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी व्यापारी, बाजारों के अध्यक्ष शामिल हुए। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते कहा कि भाजपा सरकार ने दरबार मूव को रोक दिया। जम्मू व कश्मीर के व्यापारियों, होटल व्यवसायियों के साथ शोरूम, मॉल, सभी व्यवसाय और परिवहन बर्बाद कर दिए। प्रदर्शनकारियों ने दरबार मूव को फिर शुरू करने की मांग की। साथ ही सिटी चौक पर प्रदर्शन की घोषणा की। यहां मिशन स्टेटहुड जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष सुनील डिंपल, स्वर्ण लाल वर्मा, दलीप कुमार, अरुण वर्मा, लोहारी शाहा, बाबू सिंह, बालू कुमार, दीपक कुमार, एस काला सिंग, अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैकडोर नियुक्तियों के खिलाफ प्रदर्शन

जम्मू। डोगरा फ्रंट और शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने बैकडोर नियुक्तियों के खिलाफ शुक्रवार को शहर में विरोध रैली निकाली। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में कार्यकारी अधिकारी के रूप में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के चचेरे भाई सैयद अरूट मदनी की नियुक्ति पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि महबूबा मुफ्ती को जवाब देना चाहिए कि पीडीपी उपाध्यक्ष के बेटे और महासचिव पीरजादा मंसूर हुसैन के भतीजे का नाम चयनित कार्यकारी अधिकारियों की सूची में कैसे आ गया। यह9ां अभिषेक, नरेंद्र, जयपाल, आशीष, आशु, राज कुमारी, पांडे, गीता, अमित, विशाल, अक्षय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें