जम्मू। सिंचाई और जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर मंगलवार को मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारी प्रदीप कुमार, घारू राम ने कहा कि जल्द मांगों को पूरा किया जाए। प्रदर्शन 438 दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन सरकार ने सुनवाई नहीं की। मांग की कि यूटी की तर्ज पर मानदेय दिया जाए। जलशक्ति कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह ने कहा कि लंबित मानदेय की अदायगी की जाए। उन्होंने कहा कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघर्ष तेज कर देंगे। ब्यूरो