फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रीपेड मीटर के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
इंदिरा चौक पर प्रीपेड मीटर व्यवस्था के ​खिलाफ प्रदर्शन करते ​शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ता। इस द
विज्ञापन
जम्मू। शिवसेना यूबीटी जम्मू-कश्मीर इकाई ने शुक्रवार को प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध में इंदिरा चाैक पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेकां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साहनी ने कहा कि सरकार की मंशा बिजली विभाग का निजीकरण करने की है। जनता लगातार महंगाई व बढ़ती बिजली दरों से परेशान है। सरकार ने वादा किया था कि निशुल्क बिजली देंगे जो मात्र जुमला साबित हुआ। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय घोषणापत्र में 200 यूनिट बिजली निशुल्क देने का वादा किया गया था। एक वर्ष पूरा होने को है अब तक यह पूरा नहीं हो सका है। साहनी ने कहा कि प्रीपेड मीटर व्यवस्था से लोगों को स्मार्ट व एंड्राॅइड फोन पर निर्भर रहना पड़ेगा। मौके पर मिनाक्षी बख्शी, संजीव कोहली आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें