फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, केंद्र पर निकाली भड़ास

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मिशन स्टेटहुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। डिंपल ने कहा कि सरकार लगातार बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने में विफल है। महंगाई इस स्तर तक पहुंच चुकी है कि आम आदमी की पहुंच से आवश्यक वस्तुएं बाहर हो गई हैं। खाद्य पदार्थों, रसोई गैस, ईंधन और दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं की कीमत में लगातार वृद्धि से बजट बिगड़ गया है। सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर एचआर गुप्ता, मिंटू, सुधीर करन, प्रधान, विकू, अजय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें