फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों के वेतन जारी करने पर रोक से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। घाटी में लक्षित हत्याओं के बाद लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हिंदू कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने के प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। ये कर्मचारी पिछले मई से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरण की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं और कामकाज छोड़कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन के इस आदेश से नाराज हड़ताली कर्मचारियों ने इसे उत्पीड़न करार दिया और आरोप लगाया कि उनके आंदोलन को समाप्त कराने के लिए यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन

कश्मीर के श्रम विभाग और अतिरिक्त उपायुक्त अनंतनाग ने घाटी में हड़ताल पर गए कश्मीरी हिंदू कर्मचारियों के वेतन को रोकने के आदेश जारी किए। उप श्रम आयुक्त (डीएलसी) कश्मीर अहमद हुसैन भट ने अपने आदेश में घाटी के जिलों के सभी सहायक श्रम आयुक्तों को सितंबर के लिए हड़ताली कर्मचारियों के वेतन को रोकने का निर्दश दिया। भट ने कहा कि प्रधानमंत्री पैकेज के तहत भर्ती ऐसे हड़ताली कर्मचारियों को सितंबर महीने का वेतन नहीं जारी किया जाना चाहिए, जो सितंबर में अनुपस्थित रहे हैं। ऐसा ही आदेश एडीसी अनंतनाग की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें