श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के समुबाल में डॉक्टरों ने डीसी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। एक डॉक्टर के मुताबिक इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। ऐसी स्थिति में जब डॉक्टर खतरा मोल लेकर काम कर रहे हैं तो ये व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉक्टर डीसी से माफी मांगने या उन्हें सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे। इधर सुमबाल के एसडीएम शाहनवाज चौधरी ने बताया कि किसी छोटे से मामले को लेकर गलतफहमी हो गई थी जिसे सुलझा लिया गया है। उन्होंने बताया कि करीब बीस मिनट के भीतर ही सभी डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं। चौधरी ने कहा कि उन्हें अपने डॉक्टरों पर गर्व है जो दिन रात एक कर इस कोरोना महामारी के खिलाफ डटे हैं।