फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरी शिवसेना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शिवसेना प्रदेश इकाई ने वीरवार को जम्मू में पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी ने कहा कि केंद्र सरकार आम लोगों को राहत देने के बजाय महंगाई का चाबुक चला रही है। महंगाई तमाम रिकॉर्ड तोड़ रही है और केंद्र सरकार अपनी नाकामी से ध्यान हटाने के लिए मंदिर-मस्जिद व लाउडस्पीकर के मुद्दे उठा रही है। कहा कि निशुल्क गैस सिलिंडर व राशन बांटने वाले आज देश को महंगाई के बोझ तले दबा रहे हैं। कोरोना के बीच पौष्टिक आहार लेने की राय दी जा रही थी, जबकि महंगाई से सादी थाली भी जनता की पहुंच से दूर होती जा रही है। आटा, तेल, फल, सब्जियां आदि जरूरी चीजें महंगी हुई हैं। लोगों की आमदनी घट चुकी है, जबकि खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ गए हैं। शिवसेना ने महंगाई से राहत देने के लिए सरकार से लोगों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। प्रदर्शन में महिला विंग की अध्यक्ष मीनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, चेयरमैन राकेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें