फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मोमबत्तियां जलाकर मांगा नियमितीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों में सरकार के खिलाफ रोष है। सोमवार को हड़ताल के 180वें दिन में प्रवेश करने पर पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट (अस्थायी कर्मचारी) ने मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में मोमबत्तियां जलाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया है। वहीं, 22 दिसंबर को डिवकॉम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस ने कहा कि हड़ताल के 180 हो गए हैं, लेकिन अभी तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं। सोमवार को मोमबत्तियां जलाकर रोष जताया गया। उन्होंने 70 माह का वेतन जारी करने, मानदेय में बढ़ोतरी और समय अवधि पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को नियमित किया जाए। इस मौके पर राजिंदर सिंह, नवदीप सिंह और मोहन लाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें