फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 60 में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के वार्ड 60 के लोग काफी दिनों से पानी की समस्या से त्रस्त हैं। बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मुख्य रोड पलौड़ा को अवरुद्ध कर नगर निगम और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। साथ ही जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानू चिब और डीसीसी अध्यक्ष हरि सिंह चिब ने कहा कि इलाके में पानी की समस्या है, जिसका काफी समय से समाधान नहीं हो रहा है। लोगों को काम निपटाने में परेशानी हो रही है। जलशक्ति विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। लोगों को टैंकर मंगवाकर काम निपटाने पड़ रहे हैं। समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार फेल हो चुकी है। लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं। कांग्रेस हमेशा ही लोगों के साथ खड़ी है। हर समस्या का निदान किया है। पानी की आपूर्ति न होने पर 27 को प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सोम नाथ, चंद्र मोहन शर्मा, सतवीर सिंह, शहवाज खान, प्रीत्तम सिंह, ओम प्रकाश और सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें