जम्मू। लंबित मांगों के समर्थन में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। बुधवार को उन्होंने मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर रोष जताया है। इस दौरान हुई बैठक में सर्वसम्मति से वीरवार शाम को मशाल रैली निकालने का फैसला लिया गया।
इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह, मोहन लाल शर्मा, नवदीप सिंह और राजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि सरकार अस्थायी कर्मियों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने सरकार से यूटी की तर्ज पर मानदेय जारी करने, पांच सौ रुपये दिहाड़ी देने, 72 माह का बकाया वेतन जारी और समय अवधि पूरी कर चुके कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई है।