फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से तबादला नीति बनने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ऑल जम्मू बेस्ड रिजर्व्ड कैटेगरी इंप्लाइज एसोसिएशन कश्मीर के बैनर तले कर्मचारियों का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। आंबेडकर चौक में प्रदर्शन कर कर्मियों ने सरकार से जल्द तबादला नीति बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कश्मीर में काम करना सुरक्षित नहीं है। हालात सामान्य होने तक सरकार हमारी तैनाती जम्मू संभाग में करे। इस दौरान भगत महासभा जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष मोहिंद्र भगत प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांग को पूरा करे। यूटी प्रशासन से कश्मीर में सामान्य स्थिति स्थापित होने तक इन कर्मचारियों पर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए दबाव नहीं डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें