जम्मू। बिजली कटौती के विरोध में जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने प्रदर्शन करने के बाद जानीपुर हाईकोर्ट रोड में रोष रैली निकाली। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि ईद और परशुराम जयंती के अवसर पर भी बिजली कटौती हुई है, जोकि चिंताजनक है। सरकार लोगों को जरूरत के अनुसार बिजली और पानी मुहैया नहीं करवा पा रही है। स्मार्ट मीटर जल रहे हैं। घटिया स्तर की केबल डाली गई है, जो लोड बढ़ते ही जल रही हैं। जवाहर नगर, अंबफला और जानीपुर के लोग समस्या से परेशान हैं। उन्होंने प्रदेश प्रशासन से जल्द समस्या का निदान करने की मांग उठाई है।