जम्मू। प्रदेश सहित जम्मू शहर में बिजली बार-बार गुल हो रही है। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिस कारण लोग दिक्कतों का सामना करने के लिए मजबूर हैं। गर्मी के मौसम में लोगों की समस्याएं काफी बढ़ गई हैं। सरकार बिजली मुहैया करवाने में फेल हो गई है। यह आरोप आम आदमी पार्टी ने तालाब तिल्लो चौक में प्रदर्शन कर लगाया है। इस मौके पर संयुक्त सचिव राजेश बाली और अन्य ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से दी जाए। आने वाले दिनों में समस्या ऐसी ही रही तो उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर कुलदीप कुमार, राजेंद्र थापा, संदीप चिब, अवतार सिंह, राकेश और गुरचरण सिंह मौजूद रहे।