जम्मू। डोगरा फ्रंट शिव सेना ने वीरवार को अशोक गुप्ता के नेतत्व में प्रदर्शन कर सरकार से निजी स्कूल प्रबंधकों पर जबरन वसूली करने पर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निजी स्कूलों में अभिभावकों से पुस्तकों के अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। इस कारण गरीब अभिभावक परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।