फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का राज्य का दर्जा बहाल करने सहित युवाओं को मिले रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की ओर से शनिवार को बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश का राज्य का दर्जा बहाल करने सहित युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई है। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए मनीश सहानी ने कहा कि राज्य का दर्जा छीने हुए 28 माह से ज्यादा समय हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री ने 2019 में सदन में प्रदेश का दर्जा जल्द देने के लिए कहा था, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उपराज्यपाल युवाओं को रोजगार देने का वादा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हो रहा है। जनता निराश है। केंद्रीय गृहमंत्री दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्हें जल्द प्रदेश को राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए। स्थानीय युवाओं को नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें