जम्मू। जम्मू वेस्ट एसेंबली मूवमेंट ने वीरवार को जानीपुर हाईकोर्ट रोड पर परिसीमन रिपोर्ट और हिजाब के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। सुनील डिपंल ने कहा कि परिमीमन की रिपोर्ट आने के बाद प्रदेशवासियों में निराशा है। लोगों के साथ अन्याय हुआ है। जम्मू-पुंछ के संसदीय क्षेत्र को अनंतनाग से जोड़ा गया है। जम्मू में अधिक विधानसभा क्षेत्रों की जरूरत है, लेकिन इस बारे में किसी ने ध्यान नहीं दिया। हिजाब के मुद्दे पर बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। देश में इस तरह के कानून को बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से जल्द कदम उठाने की अपील की है।