जम्मू। राहत राशि बढ़ाने की मांग को लेकर जगती टेनमेंट कमेटी और सोन कश्मीर फ्रंट ने शनिवार को जगती में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए शादी लाल पंडिता ने बताया कि मासिक राहत राशि 13000 के बजाए 25000 रुपये तक की जानी चाहिए। युवाओं को पीएम पैकेज के तहत 20,000 नोकरियां देने की मांग उठाई है।