जम्मू। जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने रूपनगर में गुज्जर परिवारों के समर्थन में आवास तोड़ने पर जेडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि ठंड में विभाग ने लोगों को बेघर किया है। अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया है। इसलिए प्रभावित परिवारों को जल्द प्लाट आवंटित किए जाएं।