जम्मू। विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग के समर्थन में जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने न्यू प्लाट में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि लोगों के अधिकार छिन गए हैं। अभी तक केंद्र सरकार कुछ नहीं कर पाई है। अब उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। लोगों के अधिकार दिए जाएं। उन्होंने कहा कि डोगरों की पहचान गुम हो गई है। ब्यूरो