फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी घोटाले पर दायर समीक्षा याचिका के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शिव सेना डोगरा फ्रंट ने रोशनी घोटाले पर दायर समीक्षा याचिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा स्पष्ट किया है कि ‘न खाएंगे न खाने देंगे’ लेकिन डिप्टी एडवोकेट जनरल द्वारा दायर की गई समीक्षा याचिका में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कुछ नौकरशाह उपराज्यपाल की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना था कि डीडीसी चुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए आए केंद्रीय नेताओं ने जम्मू और कश्मीर के इतिहास में सबसे इसे सबसे बड़ा घोटाला करार दिया है, लेकिन इस समीक्षा याचिका ने जम्मू-कश्मीर के भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मनोज सिन्हा सरकार के कदम को पीछे कर दिया। इस दौरान अशोक गुप्ता ने कहा कि फ्रंट का रुख बहुत स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि समीक्षा याचिका एक गलत कदम है। इसे रद्द किया जाना चाहिए और घोटाले से लाभान्वित सभी लोगों को दोषी ठहराया जाना चाहिए। इस मौके पर राजेंद्र, अक्षय, बंटू, प्रेम, राम कुमार, बीरबल, सुशील, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें