जम्मू। लंबित मांगों के संदर्भ में सुध नहीं लेने पर कश्मीरी पंडितों में आक्रोश बरकरार है। शनिवार को लगातार 65वें दिन जगती टेनमेंट कमेटी और सोन कश्मीर फ्रंट ने अध्यक्ष शादी लाल पंडिता की नेतृत्व में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। इस मौके पर पंडिता ने कहा लगातार 65वें दिन आवाज उठाने के बावजूद प्रदेश प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है, जोकि चिंताजनक है। उन्होंने रिलीफ फंड को 13 से बढ़ाकर 25 हजार करने की मांग उठाई। इस दौरान जेएल कौल, बिहारी लाल राजदान, रमेश सूरी, गुरमीत सिंह व कुलदीप रैना आदि मौजूद रहे।