रानी पार्क में शिव सेना डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का पुतला फूंक
- फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। डोगरा फ्रंट और शिवसेना ने अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में जम्मू में हुई गुपकार डिक्लरेशन के खिलाफ रैली निकाली। पार्टी कार्यकर्ताओं ने महबूबा मुफ्ती का पुतला जलाकर रोष जताया। कहा कि अनुच्छेद-370 और 35-ए ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को जन्म दिया और यह कभी वापस नहीं आ सकता। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे गुपकार अजेंडे को कभी पूरा नहीं होने देंगे और जम्मू-कश्मीर का वातावरण खराब नहीं करने देंगे। फ्रंट के नेता अशोक गुप्ता ने कहा कि अब जब जम्मू-कश्मीर के स्पेशल स्टेटस को ले लिया गया है और इसे भारतीय संविधान के साथ जोड़ दिया गया है तो कुछ पार्टियां लोगों को गुमराह कर 370 और 35-ए वापस लाने की मांग कर रही हैं, जिसे कामयाब नहीं होने देंगे। प्रदर्शन में अभिषेक, कृष्ण, आशीष आदि मौजूद रहे।