फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवोकेट दीपिका के खिलाफ दर्ज करवाया मामला, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
शास्त्री नगर में दीपिका सिंह रजावत के घर के बाहर प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा कीं सदस्य। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। रसाना मामले में पीड़िता की वकील रही दीपिका रजावत की ओर से सोशल मीडिया पर किए आपत्तिजनक ट्वीट का हर जगह विरोध किया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष संजीता डोगरा ने दीपिका रजावत के खिलाफ साइबर क्राइम कार्यालय में एफआईआर दर्ज करवाई। एसपी साइबर क्राइम नरेश सिंह को शिकायत सौंपी गई है। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, अनुराधा चाढ़क, वीणु खन्ना भी मौजूद रही। मोर्चा ने शास्त्री नगर में प्रदर्शन भी किया। संजीता डोगरा ने कहा कि पेशे से एडवोकेट महिला की तरफ से आपत्तिजनक ट्वीट बर्दाश्त के काबिल नहीं है। दीपिका रजावत ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उधर, कोटली कॉलोनी वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन चंदन दत्ता ने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं का सम्मान किया जाता है। चेयरमैन ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और डीजीपी जम्मू-कश्मीर से मांग की कि इस मामले में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें