फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शनी मैदान में प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश के खिलाफ बंदूक उठाने वालों के बच्चों को स्कालरशिप देने की योजना बना रही हैं। अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि निर्दोष देश वासियों व सुरक्षा बलों के जवानों पर हमला करने वालों के परिवारों को किसी भी प्रकार की मदद का राष्ट्रीय बजरंग दल कड़ा विरोध करेगा। उन्होंने कहा जम्मू संभाग के लोगों की भावनाओं का अपमान कर केंद्र सरकार कश्मीर केंद्रित नीति पर चल रही हैं। प्रदर्शन में सचिन, शेर सिंह, जतिन, रोहित, अक्षय, अमित आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें