चीन के खिलाफ प्रदर्शन करते जेपीपीएफ के सदस्य।
जम्मू। जम्मू प्राविंस पीपुल्स फोरम (जेपीपीएफ) ने चीन के साथ व्यावसायिक गतिविधियों को खत्म करने के लिए जनता जागरुकता कार्यक्रम लांच किया। जीपीपीएफ के सदस्यों का कहना है कि चीन केवल भारत को सामान नहीं बेच रहा, बल्कि हमारे देश का पैसा इस्तेमाल करके बॉर्डर पर हानिकारक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वह चीन के साथ हर तरह से संबंध खत्म कर दें और किसी भी तरह का कोई व्यापार न करें। इस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को हरि मार्केट, रघुनाथ बाजार और सीटी एरिया में लोगों को जागरूक किया गया। फोरम का कहना है कि यह जागरुकता कार्यक्रम चलता रहेगा और अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। इस दौरान राजीव महाजन, आयुष, विजय, रोहित, नारायण, एम एस कटोच आदि मौजूद रहे।