फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की खस्ता हालत पर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। मथवार ब्लाक के जंडियाल गौर में लोगों ने सड़क की खस्ता हालत पर पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि सात-आठ वर्षों से सड़क मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि अगर किसी बीमार व्यक्ति को यहां से जम्मू पहुंचना हो तो, बहुत परेशानी होती है। पूर्व सरपंच बलबीर सिंह ने कहा कि यहां पर कई लोग हादसे का शिकार हुए हैं। क्षेत्रीय निवासी इस संबंध में पांच-छह सालों से विभाग के अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन विभाग के अधिकारियों की तरफ से आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। पूर्व सरपंच बलवीर सिंह ने कहा कि अगर जल्द से जल्द विभाग ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो, बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच बलवीर सिंह जम्वाल, सरपंच रंजन संजीव सिंह, ठाकुर ईश्वर सिंह, कुलदीप शर्मा, तेजपाल सिंह, नीलकंठ शर्मा, पूर्व मंडल प्रधान भाजपा कमल शर्मा, बिंदु आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें