फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर में कांग्रेस ने आईटी कार्रवाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पार्टी के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र के कदम लोकतांत्रिक मानदंडों के खिलाफ हैं। आयकर विभाग की यह कार्रवाई 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरण के आम चुनाव से पहले हुई है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता इम्तियाज अहमद ने कहा, भाजपा सरकार के कदम लोकतांत्रिक मानदंडों के खिलाफ हैं। विपक्ष पर अत्याचार किया जा रहा है। ईडी छापे केवल विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं जबकि एक भी भाजपा नेता पर छापे की कार्रवाई नहीं हुई है।
अहमद ने कहा कि देश का कानून समान रूप से लागू किया जाना चाहिए न कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ चुनिंदा तरीके से। उन्होंने कहा, भाजपा अधिकारियों और आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। हम लोकतंत्र के हित में कांग्रेस के बैंक खातों को तत्काल बहाल करने की मांग करते हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य सड़क पर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया क्योंकि पार्टी को विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें