श्रीनगर। बारामुला जिले में करीब पांच दिन तक लापता रहने के बाद मंगलवार को बरामद किए गए इंजीनियर गुरमीत सिंह के शव के बाद से सिख समुदाय के सदस्यों में काफी रोष है। उनका कहना है कि इंजीनियर गुरमीत सिंह की हत्या की गई है और इस मामले को सीबीआई को सौंपा जाए। वहीं इस बीच बुधवार को भी घाटी में कई जगहों पर सिखों ने कैंडल मार्च निकाला।
लाल चौक श्रीनगर के अमीराकदल गुरुद्वारा साहिब के सामने मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। अनंतनाग ज़िले के छट्टी सिंघपुरा में कैंडल मार्च निकाला। इसके अलावा बारामुला के अकबर चौक में शाम को कैंडल मार्च निकाला गया।