फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में खनन माफिया के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा-कठुआ डंपर टिप्पर एसोसिएशन के सदस्यों ने शनिवार को जिला मुख्यालय नंदनी में खनन माफिया के खिलाफ प्रदशर्न किया। इसके बाद डीसी सांबा को मांगों संबंधी ज्ञापन भी सौंपा। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा, उन्हें अभी तक यह भी पता नहीं चल रहा है कि खनन कानूनी है या गैर कानूनी है। उन्होंने कहा कि बैंकों से ऋण लेकर उन्होंने डंपर व टिप्पर लिए हैं, लेकिन काम धंधा बंद होने से वे बेरोजगार हो गए हैं। बैंक की किश्तें देना भी मुश्किल हो गया है। उनका आरोप था कि प्रशासन की ओर से उन खनन ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जो मनमर्जी के रेट वसूल रहे हैं। उन्होंने डीसी सांबा से अपील की कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए जो तय सरकारी दाम सेकई गुणा अधिक दाम वसूल रहे हैं। डीसी सांबा रोहित खजुरिया ने कहा कि यदि कोई सरकारी दाम से अधिक वसूली करता है तो नोटिस मे लाएं, उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें