फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली कट के खिलाफ गंग्याल के लोगों ने हाईवे जाम किया, पुलिस से धक्कामु्क्की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली कटौती से परेशान गंग्याल के वार्ड 56 के सैकड़ों लोगों ने जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे बंद कर बिजली कारपोरेशन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। लोगों ने कहा कि गंग्याल व आस पास के इलाकों को ग्लैडनी ग्रिड से अलग कर बिश्नाह के लालियाना ग्रिड स्टेशन से जोड़ा गया। जिसके चलते 12 से 14 घंटे के कट लग रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गंग्याल एकता विहार व आस पास के इलाकों को दोबारा ग्लैडनी से जोड़ा जाए। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व जम्मू नगर निगम के पूर्व चेयरमैन सतीश शर्मा, सरपंच शमशेर सिंह, बलदेव सिंह, टीके शैली, लुद्रमनी, राजेंद्र चौधरी, विनोद भावनी, संजीव काटल, रमेश कुमार धनराज और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें