आतंकवाद के खिलाफ निकाला गुब्बार, की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मिशन स्टेटहुड की ओर से आतंकवाद के खिलाफ शहर में विरोध रैली निकाली गई। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि आतंकियों द्वारा पिछले चार दिनों में चार हमले किए गए हैं। प्रदेश में शांति को भंग करने की कोशिश की जा रही है, यह सहन नहीं होगा। आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई सरकार अमल में लाए। उन्होंने कहा कि हालात पर काबू नहीं पाया गया तो जम्मू बंद किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू क्षेत्र, चिनाब घाटी, डोडा किश्तवाड़, भद्रवाह, बनिहाल, रामबन, पीर पंजाल, पुंछ, राजौरी जिलों में आत्मघाती हमले की आशंका है। इस मौके पर अशोक शर्मा, नरेंद्र चौधरी, सन्नी, बिट्टू कुमार, जोगिंद्र कुमार, दलीप कुमार, दौलत राम, संजय डोगरा और अन्य मौजूद रहे।