फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मिड-डे मील वर्करों का वेतन के लिए प्रदर्शन, अप्रैल में काम छोड़ हड़ताल करेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सरकार से मेहनताना बढ़ाकर दस हजार रुपये करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सरकारी स्कूलों की मिड-डे वर्करों ने मेहनताना बढ़ाने व समय पर देने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरोज कुमारी, सुषमा शर्मा, पुष्पा देवी, आशा देवी, शोभा देवी ने बताया कि वह 25 वर्षों से सरकारी स्कूलों में सफाई व मिड-डे मील बनाने का कार्य करती आ रही हैं। उन्हें एक हजार रुपये मासिक मेहनताना दिया जाता है। उसमें से भी तीन सौ रुपये काट लिए जाते हैं। 250 रुपये उन्हें साल के साफ-सफाई के दिए जाते हैं। ऐसे में उन्हें परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई हर वर्ष बढ़ रही है, लेकिन उनका मेहनताना नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने सरकार से मेहनताना बढ़ाकर दस हजार रुपये करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो अप्रैल माह में वर्कर काम बंद कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। आगामी चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें