फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदियां लगाने पर भड़के कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिले में एक हफ्ते से जारी पाबंदियों से परेशान डोडा के कारोबारियों का बुधवार को गुस्सा फूट गया। उन्होंने डीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौजूद करीब 200 व्यापारियों ने जहां रैली निकाल कर रोष जताया वहीं डीसी कार्यालय के बाहर लॉकडाउन हटाने के लिए आवाज बुलंद की। रैली का नेतृत्व करते हुए डोडा व्यापार मंडल के प्रधान कराम तुल्लाह नेहरू, समाजसेवी शाहदाब सरोवर और व्यापारी नानू खान ने कहा कि कोरोना के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। देशभर में पाबंदियों को हटाया जा रहा है मगर डोडा में स्थिति बरकरार रख कर परेशान किया जा रहा है। बैंकों का लोन देने के पैसे नहीं बचे हैं। हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें