नरवाल मंडी से रेहड़ियां हटाने का विरोध करते लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। शहर के नरवाल क्षेत्र में वीरवार रात को बागवानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लगाई गई फल-सब्जी की रेहड़ियों को हटवाया। इस दौरान तीन-चार रेहड़ी वालों पर कार्रवाई की गई है। इसके विरोध में रेहड़ी संचालकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख त्रिकुटा नगर पुलिस थाने के एसएचओ दीपक पठानिया पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया। बागवानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये रेहड़ियां अवैध रूप से लगाई जा रही हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है। एसएचओ का कहना है कि मामले को शांत करवा दिया गया है।