फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस के संभागीय मुख्यालय शहीदी चौक के बाहर प्रदर्शन कर पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीएफआई से हिंदू संगठनों की तुलना कर कांग्रेस ने असली चेहरा बेनकाब कर दिया है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के घेराव का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। संगठन के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र में कांग्रेंस ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। हिंदू संगठन राष्ट्रवादी है और इतिहास हो या वर्तमान, कार्यकर्ताओं ने कभी भी राष्ट्र व समाज के खिलाफ काम नहीं किया। वहीं, पीएफआई सांप्रदायिक संगठन और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त है। उन्होंने कहा - कांग्रेस को देश भर में अपनी करनी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर आस्तिक कोहली, अनिरूद, दिव्यांशु, राहुल, जतिन, अश्विनी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें