फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ा-कृपाण के साथ परीक्षा में नहीं बैठने देना निंदनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अमृतधारी सिख अभ्यर्थियों को कृपाण और कड़े के साथ परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमित नहीं मिलने पर सिख समुदाय में रोष है। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू, सांबा, रियासी, कठुआ सहित अन्य सिख संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर इस बात की निंदा की।
विज्ञापन

कहा कि बुधवार को जम्मू में हुई बॉर्डर बटालियन भर्ती की लिखित परीक्षा में अमृतधारी सिख अभ्यर्थियों को कृपाण, कड़ा उतराने के बाद ही परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमित दी गई। डीजीपीसी जम्मू के उपाध्यक्ष सरदार बलिवंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में यह चौथी घटना है, जब सिख अमृतधारी को कृपाण और कड़े के साथ परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया, जबकि संविधान का अनुच्छेद 25 इसकी आजादी देता है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस का रवैये निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बुधवार को पुरानी मंडी स्थित स्कूल में बनाए केंद्र में अमृतधारी सिख उम्मीदवार को कृपाण और कड़े के साथ परीक्षा केंद्र में नहीं जाने दिया गया। सभी संगठनों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें