मांगों को लेकर प्रदर्शन करते धर्मार्थ ट्रस्ट के कर्मचारी।
- फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। धर्मार्थ ट्रस्ट प्रबंधन के खिलाफ 61 दिन से प्रदर्शन कर रहे धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मचारियों को सनातन धर्मा सभा ने समर्थन दिया है। शनिवार को सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दधीचि प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से इस पर संज्ञान लेने की मांग की। पुरुषोत्तम ने कहा कि सभा इस संबंध में उप राज्यपाल को पत्र लिखेगी। कर्मचारियों से जलसमाधि के फैसले को स्थगित करने को कहा। धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन के कर्मचारियों ने शनिवार को रणवीरेश्वर मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने धर्मार्थ ट्रस्ट के सभी मंदिरों को श्राइन बोर्ड में शामिल करने को कहा। ब्यूरो