फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्री माता वैष्णो देवी ई रिक्शा ऑटो यूनियन का भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
श्री माता वैष्णों देवी ई रिक्शा आटो यूनियन का भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी ई रिक्शा ऑटो यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर पहुंचे और वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा को ज्ञापन दिया।
पदाधिकारी गौरव कपूर ने कहा कि ई रिक्शा वालों को लगातार सड़कों पर परेशान किया जा रहा है। इसके कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक प्रशासन को भी समस्या से अवगत करवाया था, लेकिन बात नहीं सुनी गई। प्रशासन ने जोन में चलने का निर्देश दिया था जिसका पालन किया। प्रधानमंत्री के ग्रीन कॉरिडोर बनाने के सपने पूरा करना चाहते हैं। मगर प्रशासन अड़चन डाल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो संघर्ष तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


भेड़-बकरियों के साथ हक के लिए सड़क पर उतरे गुज्जर-बकरवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। गुज्जर-बकरवाल समुदाय के युवाओं ने शुक्रवार को गुज्जर नगर पुल पर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भेड़-बकरियों के साथ सड़क जाम कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहाड़ी समुदाय को एसटी का आरक्षण दिया है। यह बिल हाल ही में संसद में भी पास हुआ है। इस पर लगातार विरोध जता रहे हैं। मगर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर बिल को वापस नहीं लिया गया तो वे मवेशियों के साथ दिल्ली कूच करेंगे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा में बिल पेश हुआ है। उसको वापस लिया जाए। इस तरह के बिल संसद में पास नहीं होने चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो हम दोबारा सड़कों पर उतरेंगे और इससे भी नहीं कुछ हुआ तो हम अपनी माल-मवेशियों के साथ दिल्ली को जाएंगे।
विज्ञापन

एडीसी ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित युवाओं को समझा-बुझाकर पुल को खाली करवाया और उन्हें वापस भेजा। एडीसी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी बात को ऊपर तक पहुंचाएंगे। गौरतलब है कि जब से पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने का बिल संसद में पेश हुआ है। तभी से जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जगहों पर गुज्जर बक्करवालों का प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें