बिलावर तहसील कार्यालय के बाहर पाकिस्तान का पुतला जलाते विहिप कार्यकर्ता, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। श्रीनगर में अध्यापकों की निर्मम हत्या के विरोध में रविवार को विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा खोला। विहिप के बिलावर जिला प्रधान पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के बाहर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतला जलाया। उन्होंने शहीद हुए अध्यापक अमर रहे के नारे भी लगाए। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी पर चढ़ाने की मांग सरकार से की। इस मौके पर सेवानिवृत्त कैप्टन ओंकार सिंह, बिलावर प्रखंड के प्रधान कमलेश बसोत्रा, सुभाष शर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद