ज्यौड़ियां। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा नहीं होने पर लोगों में रोष है। मंगलवार को खौड़ उपजिले के पलांवाला में पूर्व सैनिक एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर सरकार से सरकारी अवकाश की जल्द घोषणा करने की मांग उठाई है।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए एसोसिएशन के प्रधान नायाब सूबेदार गुलबदन सिंह भाऊ व अन्य ने कहा कि शेख अब्दुल्ला के जन्मदिन पर राज्य में छुट्टी हो सकती है, तो महाराज हरि सिंह की जयंती पर भी होनी चाहिए। महाराजा हरि सिंह सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कई अस्पतालों और स्कूलों का निर्माण किया था। मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में काफी संख्या में लोग शामिल रहे।