अखनूर/ज्यौड़ियां। महाराजा हरि सिंह जयंती पर अवकाश की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। अखनूर में रघुवीर सिंह की अगुवाई में फव्वारा चौक पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर को भारत से जोड़ा। आपसी भाईचारे को बनाया। सरकार को चाहिए कि महाराजा की जयंती पर छुट्टी घोषित करे। इस अवसर पर जुगल चन्नन, सुखनंदन सिंह, बंटी शर्मा, कुलवंत सिंह, सूरम सिंह, राजबीर सिंह, विजय सिंह, रमन कुमार, गोल्डी पवार, ललित आदि मौजूद थे।
उधर, ज्यौड़ियां के खौड़ में मुख्य चौक पर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को महाराजा हरि सिंह जयंती पर अवकाश की मांग पर प्रदर्शन किया। आप नेता देविंदर सिंह, तारामणि, युवा राजपूत सभा के पदाधिकारी कुलदीप सिंह, सुखदेव सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद