बीएसएफ भर्ती में धांधली का आरोप लगा नारेबाजी करते उम्मीदवार।
- फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। बीएसएफ में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी से खफा उम्मीदवारों ने बुधवार को प्रदर्शनी मैदान में प्रदर्शन किया। आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में योग्य उम्मीदवारों को मेरिट सूची में नहीं लिया गया। युवा साहिल चौहान ने कहा कि 2019 भर्ती प्रक्रिया हुई थी, जिसके अब नतीजे घोषित किए गए हैं। सामान्य वर्ग में 70 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सूची में जगह नहीं दी गई, जबकि अन्य वर्ग के अयोग्य उम्मीदवारों को इसमें ले लिया गया। युवा सुनील शर्मा ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में उनके साथ अन्याय किया गया है। सरकार ने डीडीसी चुनाव के दौरान भर्तियां बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदर्शन में गगन सिंह, हैप्पी सिंह, सचिन सिंह आदि शामिल हुए।