कुपवाड़ा। कुपवाड़ा जिले के तारटपोरा, गोलिपोरा जचलदारा, विलगाम, मागम और हंदवाड़ा के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पाकिस्तानी सेना की ओर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नागरिकों को निशाना बनाया। प्रदर्शन हंदवाड़ा और तारटपोरा के मुख्य बाजारों में आयोजित किए गए, जिसमें सैकड़ों स्थानीय निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा संगठनों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान की निरंतर आक्रामकता और युद्धविराम समझौते के उल्लंघन की निंदा करते हुए नारे लगाए। कई प्रदर्शनकारियों ने मासूम नागरिकों को निशाना बनाने की निंदा करने वाली तख्तियां ले रखी थीं और भारत सरकार से कड़ा जवाब देने की मांग की। संवाद