फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान का झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष राकेश बजरंगी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब के बाहर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और झंडा जलाकर रोष जताया। राकेश बजरंगी ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि ड्रोन का इस्तेमाल आतंकवादियों ने हमले में किया है। उन्होंने कहा यह मामला बहुत गंभीर है। पाकिस्तान आतंकवादियों को मदद पहुंचाने के लिए पिछले दो साल में 20 बार आतंकवादी वारदातों को अंजाम देने की कोशिश कर चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक नेताओं के साथ जबसे सर्वदलीय बैठक की है। उसके बाद से प्रदेश में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रदर्शन में सचिन, दीपक, अमित, राहुल, अक्षय, सुमित, दिव्यांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें