फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गरीब ग्रामीणों पर स्मार्ट मीटर थोप रहा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मरालिया के लोगों ने बिजली विभाग और प्रदेश प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मीरां साहिब। पंचायत मरालिया के ग्रामीणों ने वीरवार को स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। समाजसेवी मास्टर प्रमोद कुमार व कामरेड राकेश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कोटली मियां फता-मीरा साहिब मार्ग पर बिजली विभाग और प्रदेश प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रमोद कुमार ने कहा कि पहले ही गरीबी की मार झेल रहे ग्रामीणों पर प्रशासन स्मार्ट मीटर थोप रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने एमनेस्टी योजना चलाई, जिसके चलते लोगों ने अपने पुराने बिजली के बिल भरे। इसके पांच महीने के भीतर ही स्मार्ट मीटर लगाकर लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। अगर सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाना बंद नहीं किया तो लोग आंदोलन तेज करेंगे। राकेश कुमार ने कहा कि जम्मू संभाग के हर जिले में इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन, सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। सरकार को पहले बिजली के ढांचे को मजबूत करने के साथ बिजली की चोरी पर नकेल कसनी चाहिए। उसके बाद स्मार्ट मीटर लगाकर लोगों को सुचारू बिजली आपूर्ति दी जानी चाहिए। इस दौरान पंच सरदारी लाल, अजय कुमार, अजीत राज, रामलाल, सोहन लाल, आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें