अरनिया। गांव सुहागपुर में शनिवार देर रात को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कैंडल मार्च निकाल प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समाज सेवक सुरेश सैनी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बर्दाश्त के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं को सुरक्षित बचाने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। साथ ही बांग्लादेश में हिंदुस्तानियों की सुरक्षा को जल्द से जल्द सुनिश्चित करना चाहिए। संवाद