फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में तीन नशा तस्करों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी है। जिले में अब तक पांच नशा तस्करों की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। वहीं शहर में नशे के हाॅट स्पाॅट बन चुके राजीव नगर, कासिम नगर और बाग ए बाहु क्षेत्र में भी तीन नशा तस्कराें की पहचान कर ली गई है। इनकी संपत्तियां जल्द ही कुर्क कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक जिले के सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि नशा तस्करों के फारवर्ड बैकवर्ड लिंक का पता करें और उनकी संपत्तियों की पहचान भी करें, ताकि इनको कुर्क किया जा सके। बताया जा रहा है कि नशे से बनाई जाने वाली संपत्तियों को कुर्क करके पुलिस यह संदेश देना चाहती है कि नशा तस्करी से पैसा नहीं कमाया जा सकता। यदि कोई तस्कर ऐसा करता भी है तो उसे सजा तो होगी ही, साथ ही उसकी बनाई गई संपत्ति भी कुर्क कर दी जाएगी।
एसपी साऊथ अजय शर्मा का कहना है कि दक्षिण क्षेत्र में हमने दो तस्करों की संपत्तियां कुर्क की हैं, जबकि तीन तस्करों की पहचान की गई है, जिनकी संपत्तियां भी कुर्क की जाएंगी। नशा तस्करों के खिलाफ किसी तरह की रियायत नहीं बरती जाएगी। बता दें कि एक दिन पहले ही अखनूर में भी एक तस्कर की संपत्ति कुर्क की गई है। उधर, सभी थानेदारों को भी अपने-अपने क्षेत्र में तस्करों की पहचान कर उनकी संपत्तियों की पहचान करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें