- पुलिस ने आठ कनाल और चार मरला भूमि जब्त की
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस ने शनिवार को पाकिस्तान बैठे दो आतंकी आकाओं की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायालय बारामुला की तरफ से पारित कुर्की आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आतंकी आका जलील अहमद राथर पुत्र गुलाम मोहम्मद और मोहम्मद अशरफ मीर पुत्र सनाउल्लाह मीर की आठ कनाल चार मरला जमीन कुर्क की है। दोनों तिलगाम बारामुला के निवासी हैं, जो पाकिस्तान में बैठकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। अधिकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई 83 सीआरपीसी की धाराओं के तहत की गई है।