जीआरपी में पद्दोन्नति कर्मचारी एसएसपी के साथ स्रोत जीआरपी
जम्मू। जीआरपी जम्मू में पदोन्नत हुए कर्मचारियों को नए पद दिए गए। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीआरपी जम्मू शैलेंद्र सिंह के कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। इसमें एसडीपीओ जीआरपी जम्मू शाजिया अख्तर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान हाल ही में पदोन्नत हेड कांस्टेबलों को औपचारिक रूप से नए पद दिए। एसएसपी जीआरपी ने जवानों की लगन की सराहना की। उनके नए पद के साथ आने वाली जिम्मेदारियों से भी अवगत करवाया। सेवा में ईमानदारी और नेतृत्व के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। ब्यूरो